कालीमिर्च - में तेजी

28-May-2024 06:58 PM

नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में तेजी रही। सूत्रों का कहना है कि उत्पादकों द्वारा माल की सप्लाई कमजोर दिए जाने एवं विगत कुछ समय से आयात भी न होने के कारण मंडियों में माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

जबकि लोकल में मांग बढ़  गई है। जिस कारण से आज कालीमिर्च के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए है। बाजार सूत्रों के कहना है कि विगत दो माह अप्रैल-मई के दौरान कालीमिर्च की कीमतों में लगभग 100/125 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा चुकी है।

वर्तमान भावों पर स्टॉकिस्टों को मुनाफावसूली बिकवाली करनी चाहिए। क्योंकि आगामी दिनों में विदेशों में कालीमिर्च की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। जिस कारण से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भाव मंदे रहने के अनुमान लगाये जा रहे हैं।