कालीमिर्च - कीमतों में तेजी

07-Jun-2024 07:15 PM

नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में तेजी रही। हालांकि बढ़े भावों पर व्यापार कम रहा। सूत्रों का कहना है कि पैदावार कम होने के कारण श्रीलंका एवं वियतनाम की कालीमिर्च के भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं।

जिस कारण से भारतीय बाजारों में स्टॉकिस्टों ने बिकवाली से हाथ खींच लिया है। जिस कारण से हाजिर बाजारों में कालीमिर्च की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

परिणामस्वरूप उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित दिल्ली बाजार में आज कालीमिर्च के भाव 25/30 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए है।

हालांकि चालू सीजन के लिए देश में कालीमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है मगर आयात पड़ता ऊंचे भावों पर लगने के कारण कीमतों में तेजी बन गई है। 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज इंडोनशिया कालीमिर्च का भाव 5635 डॉलर प्रति टन बोला गया है। जबकि ब्राजील की कालीमिर्च का भाव 7700 डॉलर एवं मलेशिया 4900 डॉलर प्रति टन बोला जा रहा है। वियतनाम की कालीमिर्च का भाव 6500/6700 डॉलर का चल रहा है।