कई कार्गो को वापस बुलाने का नोटिफिकेशन: DGFT
09-Mar-2026 10:36 AM
कई कार्गो को वापस बुलाने का नोटिफिकेशन: DGFT
★ कल DGFT ने STRAIT OF HORMUZ बंद होने के कारण कई कार्गो वापस बुलाने का नोटिफिकेशन जारी किया जिससे बाजारों में हलचल मची।
★ साथ ही कई कंपनियों ने समुद्री मार्ग कंटेनर इंश्योरेंस के शुल्क भी बढाए, जिसका असर अब आयातित जिंसों पर पड़ेगा।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि अगर युद्ध और बढ़ा तो आयातित जिन्स जैसे कि दलहन, तेल, मसाले मेवे की आयात पड़तल ऊंची बैठ सकती है जिससे कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस बढ़त का फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली बिक्री की राय दी जाती है। जैसे ही युद्ध विराम होगा कीमतें वापस गिरेंगी।
★ निर्यातित वस्तुएं जैसे कि चावल, मक्का, मसाले मेवे, गेहूं व इसके उत्पाद, कपास, ऑइलसीड की निर्यात पड़तल और ऊंची बैठ सकती है।
★ पहले से ही इन वस्तुओं की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर से ऊंची हैं। कृषि उत्पादों की कीमतों पर दबाव बन सकता है।
NOTE: पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध की जानकारी पल पल लेते रहें ताकि समय पर अपना माल बेच या खरीद सकें। आई ग्रेन इंडिया से जुड़े रहें।
