जीरा निर्यात में गिरावट

08-Mar-2024 05:49 PM

नई दिल्ली । गत सीजन में जीरा की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आने के कारण जीरा का निर्यात घटा है। उल्लेखनीय है कि गत सीजन में जीरे की कीमते रिकॉर्ड स्तर 625/650 रुपए के स्तर पर पहुंच गई थीं जिस कारण से जीरा निर्यात प्रभावित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2023- फरवरी 2024 के दौरान जीरा का कुल निर्यात 154694 टन का हुआ है। जबकि मार्च - 2022- फरवरी - 2023 के दौरान निर्यात 179553 टन का रहा था। मार्च - 2021- फरवरी- 2022 के दौरान जीरे का रिकॉर्ड निर्यात 246686 टन का किया गया था।

चालू सीजन के दौरान जीरे का उत्पादन अधिक होने के कारण जीरे की कीमतों में मंदा बना हुआ है। जिस कारण से इस वर्ष निर्यात गत वर्ष की तुलना में अधिक होने की संभावना है।