जीरा- मिश्रित रूख

20-May-2024 07:13 PM

नई दिल्ली । आज जीरा बाजार में मिला जुला व्यापार रहा। हालांकि आज वायदा बाजार में अवकाश रहा। लेकिन हजार बाजार में सवेरे 1000/1200 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई थी जोकि मुनाफावसूली बिकवाली आने एवं चीन की लिवाली घटने में शाम को भाव 500/600 रुपए प्रति क्विंटल घट गये।

सूत्रों का कहना है कि बाजार में चर्चा चल रही है कि गत सप्ताह चीन द्वारा लगभग 50 कंटेनर जीरा खरीदने के समाचार मिलने के कारण जीरा बाजार में तेजी का दौर शुरू हो गया था और गत सप्ताह जीरा बाजार में अलगभग 15/20 रूपए प्रति किलो की तेजी बन गई थी। भाव बढ़ने के कारण आज मंडियों में भी आवक अच्छी रही।

प्रमुख मंडी ऊंझा में आवक बढ़कर 30/32 हजार बोरी की हो गई है जबकि राजकोट में 5000/5200 बोरी की हो गई है। राजस्थान की मंडियों में भी आवक पहले के मुकाबले सुधरी है।

सूत्रों का कहना है कि चालू माह के दौरान जीरा की मंडी में 40/60 रुपए प्रति किलो की तेजी बन जाने के कारण बाजार में कुछ गिरावट अवश्य ही आनी थी जोकि आज अल्पकाल के लिए होगी। जल्द ही कीमतों में फिर सुधार होगा।