जीरा-मजबूत

06-Jun-2024 07:53 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि हालांकि वर्तमान में निर्यातक एवं लोकल मांग कम होने के करने जीरे के व्यापार सीमित रह गया है। लेकिन वायदा में कीमतें बढ़ने के कारण हाजिर बाजारों में भी जीरे के भाव मजबूती के साथ बोले जा रहे हैं।

हालांकि हाल-फिलहाल कीमतों में अधिक तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी इस वर्ष जीरा उत्पादन अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। चीन में जीरे की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है।

पैदावार भी गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है। बहरहाल आज वायदा में जून माह का जीरा 465 रुपए एवं जुलाई माह का 495 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। हाजिर बाजारों में भी भाव 200/300 बढ़ाकर बोले गए।