जीरा - मांग के अभाव से नरमी

07-Jun-2024 07:16 PM

नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में नरमी रही। लोकल एवं निर्यातक मांग का अभाव बना रहने के अलावा वायदा बाजार में भी जीरा कीमतें नरमी के साथ बंद हुई है। जिस कारण से हाजिर बाजारों में जीरा के भाव 200/300 रुपए मंदे के साथ बोले गए।

वायदा बाजार में जून माह का जीरा 255 रुपए एवं जुलाई का 340 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। जानकार सूत्रों का कहना है कि अभी हाल-फिलहाल जीरा कीमतों में अधिक तेजी संभव नहीं है।

क्योंकि चीन में नए मालों की आवक शुरू हो चुकी है जबकि टर्की एवं सीरिया में जुलाई माह में नए जीरे की आवक शुरू हो जाएगी। जिस कारण से अभी जीरे में निर्यात मांग कम रहेगी। साथ ही उत्पादकों के पास भी जीरे का स्टॉक पर्याप्त है जिस कारण से आगामी दिनों में मंडियों में जीरे की आपूर्ति बनी रहेगी।