जीरा कीमतों में सुधार

28-Feb-2024 07:11 PM

नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में सुधार रहा। हालांकि अधिक तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि इस वर्ष उत्पादन अधिक होने के कारण आगामी दिनों में उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर आवक का दबाव बनेगा।

सूत्रों का मानना है कि आवक का दबाव बनने के पश्चात वर्तमान कीमतों में 20/25 रुपए का मंदा आ सकता है इससे अधिक मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि अधिक पैदावार का मंदा बाजारों में आ चुका है।

वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर नए जीरे का एवरेज भाव 220/250 रुपए पर आ गया है। जोकि गत सीजन में 625/630 रुपए बन गया था। आज गुजरात की ऊंझा, गोंडल, राजकोट मंडी में जीरे की आवक कम रही। वायदा बाजार में मार्च का जीरा 290 रुपए एवं अप्रैल का जीरा 420 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।