जीरा कीमतों में मजबूती
03-Apr-2024 07:23 PM
नई दिल्ली । आज जीरा की कीमतों में तेजी रही। सूत्रों का कहना है कि अधिक पैदावार होने के बावजूद मंडियों में जीरे की दैनिक आवक आशानुरूप नहीं बढ़ रही है। क्योंकि गिरते भावों के कारण किसानों ने माल रोकना शुरू कर दिया है।
गत वर्ष 630/640 रुपए के भाव भी किसानों ने देखे हैं। अतः भाव बढ़ने के पश्चात आवक में सुधार होगा। ऊंझा मंडी में आज आवक 30000 बोरी की रही जबकि राजकोट में आवक 2700 बोरी एवं गोंडल 500 बोरी की रही। अन्य मंडियों में भी आवक घट रही है।
आवक घटने के अलावा वायदा बाजार में भी जीरे के भाव तेजी के साथ बोले गए। जिस कारण मंडियों में आज जीरे के दाम 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे।
वायदा बाजार में अप्रैल का जीरा 795 रुपए एवं मई का 560 रुपए तेजी के साथ बोला गया। सूत्रों का कहना है कि बाजार में अधिक तेजी संभव नहीं है। जल्द ही राजस्थान की मंडियों में आवक का दबाव बनने शुरू हो जाएगा।
