जीरा कीमतों में गिरावट
01-Apr-2024 07:06 PM
नई दिल्ली । जीरे की प्रमुख उत्पादक मंडियों में आज भी अवकाश रहा। लेकिन वायदा के मंदे समाचारों के चलते दिल्ली बाजार में जीरे के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए। निर्यात का भाव भी शाम को मंदे के साथ बोला गया।
उल्लेखनीय कि आज सवेरे जीरे का निर्यात भाव 4900 रुपए प्रति 20 किलो बोला गया जोकि शाम को घटकर 4850 रुपए बोला जाने लगा। वायदा बाजार में भी अप्रैल जीरा 100 रुपए एवं मई का भाव 330 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ।
बाजार सूत्रों का कहना है कि अभी जीरा कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि एक सप्ताह के अवकाश के पश्चात कल गुजरात एवं राजस्थान की मंडियों में व्यापार सुचारु रूप से शुरू होगा और आवक का दबाव भी बनेगा। जिस का असर कीमतों पर मंदे का रहेगा।
