जीरे की आवक घटी

15-Mar-2024 07:05 PM

नई दिल्ली । विगत कुछ समय से जीरे की लगातार गिरती कीमतों के कारण उत्पादक केन्द्रों पर जीरे की दैनिक आवक घट गई है। प्रमुख मंडी ऊंझा में जीरे की दैनिक आवक घटकर 35 हजार बोरी की रह गई है।

आवक घटने के कारण जीरे की गिरती कीमतें रुक गई है। जिस कारण से आज उत्पादक केन्द्रों पर जीरे के भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए है। वायदा बाजार में भी मार्च का भाव 90 रुपए नरमी के साथ बंद हुआ।

जबकि अप्रैल का भाव 70 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। सूत्रों का मानना है कि  कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि होली पश्चात राजस्थान की मंडियों में भी आवक का दबाव बनना शुरू हो जाएगा। जिस कारण से अभी कीमतों में मंदा रहेगा।