इस सप्ताह उड़द की कीमतों में सबसे अधिक बढ़त देखी गयी

13-Mar-2026 09:18 AM

इस सप्ताह उड़द की कीमतों में सबसे अधिक बढ़त देखी गयी
★ शनिवार के मुकबले बीते दिन गुरुवार को उड़द अकोला बिल्टी भाव 100 रुपए बढ़कर 8250, मुंबई FAQ, चेन्नई FAQ व SQ तीनो 225 रुपए बढ़कर क्रमशः 8025, 8025, 8625 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई।
★ शनिवार के मुकाबले गुरुवार तक बर्मा उड़द FAQ/SQ 20-20$ उछलकर क्रमशः 860 व 960$/टन पर आई।
★ नवम्बर के मुकाबले मार्च तक FAQ भाव 85$ व SQ 105$/टन बढ़ चुके हैं।
★ जैसे ही सरकार के उत्पादन आकड़े आये वैसे ही म्यांमार निर्यातकों ने भाव बढ़ाए, जिसका असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी दिनों में भी उड़द की कीमतें मजबूत रह सकती हैं।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।