ईसबगोल - मंदे की संभावना नहीं
05-Jun-2024 07:07 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि ईसबगोल के वर्तमान भावों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि पैदावार अधिक होने के कारण वर्तमान में कीमतें गत वर्ष की तुलना में आधी रह गई है। वर्तमान भावों पर हालांकि व्यापार सीमित है।
लेकिन उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर आवक घटनी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतें मजबूत बनी रहेगी। कमजोर आवक के कारण आज उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर ईसबगोल के भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल मजबूती के साथ बोले गए।
वर्तमान में गुजरात की ऊंझा मंडी में ईसबगोल का भाव 14200/15500 रुपए प्रति क्विंटल बोला जा रहा है जबकि राजस्थान की मेड़ता, नागौर में भाव 13000/15200 रुपए चल रहा है।
