ईरान युद्ध से बासमती चावल के निर्यात पर असर
10-Mar-2026 11:03 AM
नई दिल्ली। अमरीका तथा इजरायल के साथ ईरान का भयंकर युद्ध पिछले 11 दिन से जारी है और निकट भविष्य में इसके समाप्त होने की संभावना भी दिखाई नहीं पड़ती है।
इससे भारतीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों और खासकर बासमती चावल के निर्यात पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।
मालूम हो कि ईरान स्वयं भारतीय बासमती चावल का एक अग्रणी आयातक देश है लेकिन वहां जारी भयंकर युद्ध के कारण इसका शिपमेंट ठप्प पड़ गया है।
पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों में भारतीय बासमती चावल की विशाल मात्रा का आयात किया जाता है। वास्तविकता तो यह है कि भारत से करीब 45 प्रतिशत बासमती चावल का शिपमेंट इन क्षेत्र को किया जाता है।
फिलहाल इस संभाग के सभी प्रमुख चावल आयातक देशों में काफी हद तक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और समुद्री मार्ग खतरे से खाली नहीं है। कई जहाज बीच रास्ते से ही भारतीय बंदरगाहों पर लौटने लगे हैं।
