हल्दी - कीमतों में गिरावट

30-May-2024 07:29 PM

नई दिल्ली । आज हल्दी की कीमतों में गिरावट रही। वर्तमान में हल्दी की कीमतें गत वर्ष की तुलना में दोगुना से अधिक होने के कारण उत्पादक राज्यों में हल्दी की बिजाई बढ़ने के समाचार है।

उत्पादक केन्द्रों पर सिंचित एरिया में हल्दी की बिजाई का कार्य आरंभ हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष हल्दी की बिजाई 25/30 प्रतिशत अधिक क्षेत्रफल पर होगी।

अधिक बिजाई एवं हाजिर में कमजोर मांग के कारण वायदा एवं हाजिर बाजारों में हल्दी के भाव मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। वायदा बाजार में जून माह की हल्दी का भाव 1118 रुपए एवं अगस्त का भाव 1156 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।

उत्पादक केन्द्रों पर भी हल्दी के भाव दबे रहे। मगर स्टॉक की कमी के कारण अधिक मंदा संभव नहीं है। आगामी दिनों में भाव फिर बढ़ेंगे।