GPC द्वारा आयोजित उड़द वेबिनार के मुख्य अंश

06-Feb-2025 12:52 PM

GPC द्वारा आयोजित उड़द वेबिनार के मुख्य अंश
★ GPC द्वारा 5 फरवरी को उडद पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें निम्न सदस्यों ने हिस्सा लिया:
Moderator
Shyam Narsaria, Arvee International, Myanmar 
Co-Moderator
Maisamali Ali, Pakistan

Speaker
Julio Mariucci, Coperagnas Cooperativa Agraindustrial, Brazil
Krishnamurthy Bellamkonda, Four-P International Pvt. Ltd., Chennai, India

Analyst
Rahul Chauhan, IGrain India, India
★ विश्व में 2024-25 सीजन के दौरान 31 लाख टन उड़द उत्पादन का अनुमान।
★ भारत में उड़द का उत्पादन खरीफ व रबी को मिलाकर 20 लाख टन, म्यांमार में 10.5 लाख टन व ब्राजील में 50 हजार टन रहने की सम्भावना।
★ 27 लाख टन खपत के बाद 4 लाख टन का बकाया स्टॉक बचने की उम्मीद।
★ भारत में इस वर्ष उड़द आयात 7 लाख टन व पुराना स्टॉक मिलाकर 31.2 लाख टन की उपलब्धता बनी रह सकती है जो गत वर्ष 33.3 लाख टन थी।
★ गत वर्ष 22 लाख टन उड़द उत्पादन बताया गया, 27 लाख टन खपत के बाद सीजन के अंत में 3.7 लाख टन का स्टॉक बचने की उम्मीद।
★ अप्रैल से दिसंबर तक 6 लाख टन आयात हुआ जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 4.57 लाख टन था।
★ पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में 6.24 लाख टन, 2022-23 में 5.24  लाख टन किया गया आयात।
★ जून 2024 में उड़द FAQ चेन्नई 8900, SQ 9575, मुंबई FAQ 9000, गुलबर्गा 9000 रुपए प्रति क्विंटल था जो अब क्रमशः 6900, 7700, 7150, 8000 रुपए प्रति क्विंटल पर आये यानी कीमतों में गिरावट देखी गयी।
★ म्यांमार में 2 नवम्बर 2023 को उड़द SQ के उच्चतम भाव 1260 व FAQ 1150$/टन थे जो अब घटकर क्रमशः 875 व 785$/टन चल रहे हैं।
★ जनवरी से दिसंबर 2024 तक 64.33 लाख टन दलहन आयात की सम्भावना। जो जनवरी से दिसंबर 2023 के दौरान 33 लाख टन था।
★ दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया।
★ सरकार ने उड़द, मसूर, तुवर उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
★ अप्रैल से नवम्बर तक 3.28 बिलियन डॉलर का हुआ आयात जो 2023 में 2.09 बिलियन डॉलर था।
★ चालू वित्त वर्ष में 5.9 बिलियन डॉलर का दलहन का आयात हो सकता है। जो 2016-17 में रिकॉर्ड 4.24 बिलियन डॉलर था।
★ तुवर आयात मार्च 2026 तक खोला गया तथा उड़द आयत का नोटिफिकेशन जल्द आने की उम्मीद।
★ म्यांमार उड़द उत्पादन भारत से लगभग आधा, इस वर्ष म्यांमार में उत्पादन 10-11 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। म्यांमार में मौसम फसल के अनुकूल। कुछ क्षेत्र में बारिश पड़ने से खराब क्वालिटी के माल की वजह से भाव 50$ टूटे।
★ म्यांमार FAQ के उचित भाव 750$ व SQ के 820$ बताये गये।
★ UAE, पाकिस्तान, बांग्लादेश को म्यांमार करता है 20 हजार टन उड़द निर्यात, शेष मात्रा भारत को भेजी जाती है।
★ ब्राजील ने जनवरी से दिसंबर तक 50 हजार टन उड़द भारत को की आयात, जो 2023 में 5 हजार टन थी।
★ ब्राजील के 600 किसान भारत द्वारा उड़द आयात बढ़ाने के नोटिफिकेशन का कर रहे हैं इन्तजार। जितना नोत्फिकेशन आने में विलम्ब होगा ब्राजील में उड़द की बिजाई उतना लेट होगी। ब्राजील में 5 मार्च तक बिजाई की जाती है। ब्राजील से पाकिस्तान को निर्यात नहीं होता। जितना उत्पादन हुआ उतनी मात्रा का किया गया निर्यात। 2024 में ब्राजील उड़द 1200$ के उच्चतम स्तर पर थी परन्तु अब भाव टूटे।
★ ब्राज़ील में उड़द की नई फसल जून-जुलाई में आएगी पुरानी फसल की क्वालिटी बेहद अच्छी थी।
★ वेबिनार का निष्कर्ष यह निकाला गया कि म्यांमार में निर्यात के लिए साल भर अच्छी मात्रा में उड़द उपलब्ध। फरवरी से नई फसल भी निर्यात होने लगेगी। ऐसे में दबाव में आकर जल्दबाजी में सौदे न करें।
★ भविष्य में उड़द की कीमतों में विशेष तेजी के आसार कम। तेजी के सौदे न करना समझदारी होगा।