घटे भावो पर चना में बिकवाल शांत

31-May-2024 07:22 PM

नई दिल्ली । घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व शाम के सत्र में पुछ परख बढ़ने से चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। चना की उपलबधता कमजोर बनी रहने से बिकवाल घटे भावो पर चना की बिकवाली इच्छुक नहीं। जिसके चलते चना की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है।

दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7075/7100 रुपए व राजस्थान लाइन 7150/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

इसी प्रकार कटनी चना भी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव अकोला 6775/6800 रुपए व नागपुर 6900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।

इसी प्रकार गुलबर्गा चना की कीमतों में भी कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव 6600/7000 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।