ग्राहकी कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट

16-Dec-2023 06:11 PM

मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक में बढ़ोतरी होने लगी है। लेकिन अभी तक आवक का दबाव नहीं बन पाया है। ख़राब मौसम के चलते महाराष्ट्र में तुवर की नई फसल आने में देरी हुई।

कुछ मंडियों में नयी तुवर की छिट पुट आवक शुरू हो गयी है। नयी तुवर में फ़िलहाल नमी की मात्रा अधिक। तुवर दाल में मांग न का समान बनी रहने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ी हुई है। जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

ग्राहकी का अभाव बना रहने से इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में 450 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 9550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत रहने कीमतों में 300/400  रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी

और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 8250/8300 रुपए ,गजरी 8250/8300 रुपए मटवारा 8050/8100 रुपए अरुषा 8400 रुपए बाबाटी 8500 रुपए व सूडान 10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा 
बर्मा निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा तुवर लेमन में 25  डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 1120 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर में 200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10200 रुपए व महाराष्ट्र लाइन 10300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र 
तुवर दाल में ग्राहकी न होने से तुवर में दाल मिलर्स की मांग कमजोर रही जिस कारण इस साप्ताह तुवर की कीमतों में 400/80 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 9500/9900 रुपए नयी 9600/10100 रुपए अकोला 10000/10150  रुपए नागपुर 9800/10100  रुपए,लातूर 8500/8700 नयी 9600/9700 रुपए व अहमदनगर 9500/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक   
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह नयी तुवर की आवक में और बढ़त देखी गयी। नयी तुवर में फ़िलहाल नमी की मात्रा अधिक होने से स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग कमजोर चल रही है। मांग कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह कर्नाटक तुवर की कीमतों में 400/600 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 9100/9600 रुपए रायचूर 929/9807 रुपए व यादगीर 9488/10710 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 9500/9600 रुपए जबलपुर 6000/8000 रुपए व पिपरिया 5000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस सप्ताह 700 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 10100/10300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर में भी इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 9600 रुपए व नयी 9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
तुवर दाल 
ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 400/800 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14900/16200\ रुपए, भाटापारा 14800/15100 रुपए, कटनी फटका 14400/14700 रुपए, अकोला 14700/15900 रुपए,लातूर फटका 15100/15300 रुपए, गुलबर्गा फटका 14800/15300 रुपए व कानपुर फटका 15300/15700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।