ग्राहकी का सपोर्ट न मिलने से मसूर में लिवाल सुस्त
16-Dec-2023 07:25 PM
मुम्बई। पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से मसूर में लिवाली कमजोर बनी हुई है। चना व मटर की गिरावट के असर से भी मसूर में ग्राहकी न के समान बनी हुई है। देश में मसूर की बिजाई गत वर्ष से कमजोर।
15 दिसंबर तक देश में मसूर की बिजाई 16.75 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 0.09 हेकटेयर कम है। आयातकों की बिकवाली दबाव बना रहने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी
और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5825 रुपए हजीरा 5900 रुपए व कंटेनर 5900/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मसूर दाल में उठाव कमजोर कमजोर बना रहने से इस साप्ताह दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रही जिस कारण दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6300 रुपए ,बूंदी 6800 रुपए उत्तरप्रदेश 6900 रुपए व देसी बड़ी 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5500/5800 रुपए सागर 5500/5750 रुपए दमोह 5400/5900 रुपए व कटनी 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
ग्राहकी कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7400 रुपए मोटी 6350 रुपए कानपुर 6150/6250 रुपए ललितपुर मोटी 5400/5550 रुपए छोटी 6100/6200 रुपए व उरई 4800/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6000 रुपए खुशरूपुर 5900 रुपए व मोकामा 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7100/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
