गेहूं में स्थिरता रही
29-Dec-2023 08:14 PM
मांग सामान्य बनी रहने व लिवाली कमजोर पड़ने से गेहूं की कीमतों में स्थिरता रही। लॉरेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन 2500/2600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
उत्तर प्रदेश की गेहूं उत्पादक मंडियों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी-मंदी देखने को मिली। भाव शाहजहांपुर 2461/2471 रुपए, हरदोई 2430 रुपए, बुलंदशहर 2500 रुपए व इटावा 2450 रुपए प्रति क्विंटल हो गये।
मध्य प्रदेश गेहूं मंडियों में गेहूं की क्वालिटी में 50/100 रुपए की तेजी-मंदी देखने को मिल रही है। इंदौर गेहूं मंडी भाव-2550/3243 रुपए, देवास 2300/3200, उज्जैन 2500/3100 रुपए व गंजबसौदा 2400/3600 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार रहा।
राजस्थान गेहूं मंडियों में कोई घटबढ़ नहीं। कोटा मंडी भाव 2500/2750 रुपए, बूंदी 2300/2550, बारां 2350/2525 रुपए, जोधपुर 2175/2400 रुपए प्रति गेहूं के बाजार में अभी तेजी नहीं।
