गेहूं -  कीमतों में स्थिरता

21-May-2024 07:25 PM

नई दिल्ली । फ्लोर मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने व बिकवाली बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में स्थिरता बनी रही। लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन - 2490 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।

जबकि उत्तर प्रदेश की गेहूं मंडियों में सरकारी गेहूं की खरीदी की जाने से गेहूं की आवक कमजोर पड़ रही है। लिवाली बढ़ने व आवक कमजोर पड़ने से गेहूं की कीमतों में 10/30 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली और भाव शाहजहांपुर 2351 रुपए,

हरदोई 2350 रुपए, गोंडा 2385 रुपए, बुलंदशहर 2310 रुपये व अलीगढ़ 2320 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। इसी प्रकार मध्य प्रदेश व राजस्थान गेहूं मंडियों में आवक कमजोर पड़ने व अच्छे गेहूं की आवक कमजोर बनी रही / गेहूं की कीमतों में 50 / 100 रूपये की घटबढ़ देखने को मिल रही है।