गेहूं की अच्छी बिजाई के साथ फसल की हालत संतोषजनक

02-Jan-2026 01:16 PM

नई दिल्ली। रबी सीजन के सबसे प्रमुख खाद्यान्न -गेहूं की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है या बिलकुल अंतिम चरण में पहुंच गई है। फसल की हालत संतोषजनक है और आगे का मौसम अनुकूल रहने पर उत्पादन बेहतर हो सकता है केंद्रीय कृषि आयुक्त के अनुसार मौजूदा रबी सीजन में 29 दिसंबर 2025 तक देश में गेहूं का कुल उत्पादन क्षेत्र सुधरकर 322.60 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा जो गत वर्ष की सामान अवधि के बिजाई क्षेत्र तथा पंचवर्षीय औसत क्षेत्रफल से ज्यादा मगर 2024-25 के रबी सीजन के सम्पूर्ण रकबा 328 लाख हेक्टेयर के रिकार्ड स्तर से कम है। गत वर्ष गेहूं की बोआई में जबरदस्त वृद्धि हुई थी। 

कृषि आयुक्त के अनुसार केवल बिहार के कुछ भागो को छोड़कर समूचे देश में गेहूं की बिजाई प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि 2025-26 के पूरे सीजन में गेहूं का सकल उत्पादन क्षेत्र 2024-25 सीजन के आस-पास पहुंच जाएगा। एक खास बात यह है कि इस बार कुल क्षेत्र फल के 73 प्रतिशत से अधिक भाग में गेहूं की ऐसी उन्नत एवं विकसित किस्मो की खेती की गई है जो मौसम एवं जलवायु की प्रतिकूल स्थिति को बर्दाश्त करने में अधिक सक्षम और बायो फोर्टिफाइड है। इन किस्मो के बीज प्रतिकूल स्थिति को बर्दास्त करने में अधिक सक्षम और बायो फोर्टिफाइड है इन किस्मो के बीज से खराब मौसम को सहने की ज्यादा क्षमता होती है। 

कृषि आयुक्त के मुताबिक इस बार गेहूं की बिजाई सही समय पर तथा अगैती चरण में हुई है और हर जगह फसल का परिदृश्य बेहतर नजर आ रहा है किसी भी राज्य या क्षेत्र से गेहूं की फसल के लिए कोई समस्या या चुनौती उतपन्न होने की कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। 

सरकार ने 2025-26 के मौजूदा रबी सीजन के लिए 1190 लाख टन गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है जो सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर है आगे यदि मौसम ठीक रहा तो उत्पादन का यह लक्ष्य आसनी से हासिल हो सकता है। गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन सरकार की कल्याणकारी योजनाओ में पर्याप्त आपूर्ति सुनश्चित करेगा।