गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार

12-Mar-2026 08:33 AM

गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अगले 7 दिनों के दौरान अमेरिका के साउदर्न प्लेन्स के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, जबकि देश के पूर्वी हिस्से और SRW गेहूं क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है।
साप्ताहिक एक्सपोर्ट सेल्स के आंकड़े गुरुवार को जारी होंगे। ट्रेडर्स के अनुसार पुरानी फसल गेहूं की बिक्री 2 लाख से 4.5 लाख टन के बीच रह सकती है, जबकि नई फसल की बिक्री 0 से 60,000 टन के बीच रहने का अनुमान है।
दक्षिण कोरिया की एक टेंडर में अमेरिका से 32,000 टन गेहूं खरीदा गया। ताइवान ने भी अमेरिका से 1,05,020 टन गेहूं खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। फ्रांसएग्रीमेर के बुधवार सुबह के अनुमान के अनुसार फ्रांस में सॉफ्ट गेहूं का भंडार 33.9 लाख टन आंका गया है, जो पिछले अनुमान से 3.4 लाख टन अधिक है।