फरवरी में एथनोल में मक्का की खपत जोरदार

13-Mar-2026 08:50 AM

फरवरी में एथनोल में मक्का की खपत जोरदार
★ प्राप्त जानकारी के अनुसार फरवरी में 89 करोड़ लीटर एथनोल का उत्पादन हुआ, जिसमें अनाज की हिस्सेदारी 58 व चीनी की हिस्सेदारी 21 करोड़ लीटर रही।
★ अनाज में डेमेज फ़ूड ग्रेन से 4, स्टोरेज फ़ूड ग्रेन (चावल) से 17 तथा मक्का से 37 करोड़ लीटर एथनोल का उत्पादन हुआ।
★ गन्ना रस से 23, बी मोलेसिस से 7, सी मोलेसिस से 1 करोड़ लीटर एथनोल उत्पादन किया गया।
★ जनवरी 2026 में कुल 91 करोड़ लीटर एथनोल का उत्पादन में से 55.20 करोड़ लीटर का अनाज तथा 36 करोड़ लीटर का उत्पादन चीनी से हुआ।
★ दिसंबर में सबसे अधिक 102 करोड़ लीटर एथनोल का उत्पादन पहुंचा, जिसमें 39% हिस्सेदारी मक्का निर्मित एथनोल की थी।
★ नवम्बर 2025 से फरवरी 2026 तक 328 करोड़ लीटर में से मक्का द्वारा 123, कुल अनाज द्वारा 209, चावल द्वारा 69 और गन्ना रस, बी मोलेसिस, सी मोलेसिस से 119 करोड़ लीटर एथनोल उत्पादन पहुंचा।