एथनोल में मक्का का इस्तमाल बढ़ा, चावल का घटा तथा चीनी का सामान्य
13-Mar-2026 08:54 AM
एथनोल में मक्का का इस्तमाल बढ़ा, चावल का घटा तथा चीनी का सामान्य
★ मंडियों में कीमतें 1700-1900 के आसपास जबकि एफसीआई द्वारा 2320 रुपए प्रति क्विंटल पैन इंडिया के भाव पर चावल मिल रहा है। कीमतों में भारी अंतर होने के कारण मक्का का इस्तमाल अब एथनोल में बढ़ रहा है परन्तु इसका असर कीमतों पर नहीं दिखाई दिया क्योंकि भारत में मक्का का रिकॉर्ड स्टॉक उपलब्ध।
★ सरकारी आकडे देखें तो खरीफ, रबी व आने वाली ग्रीष्मकालीन फसल को मिलाकर उत्पादन 490 लाख टन तक पहुंच सकता है।
★ युद्ध के कारण देश में एथनोल का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद। जैसे कि हमने फरवरी 2026 में देखा।
★ एथनोल उत्पादन में मक्का का इस्तमाल और बढ़ा तो भविष्य में कीमतों में आ सकता है सुधार।
