एथनोल में एफसीआई चावल का इस्तमाल बढ़ने की उम्मीद, मक्का की डिमांड पर पड़ सकता है असर
20-Jan-2025 12:10 PM
एथनोल में एफसीआई चावल का इस्तमाल बढ़ने की उम्मीद, मक्का की डिमांड पर पड़ सकता है असर
★ ऑइल मार्केटिंग कंपनी द्वारा 110 करोड़ लीटर एथनोल बनाने के लिए एफसीआई चावल के टेंडर किये गये जारी।
★ पिछले सप्ताह एफसीआई ने डिस्टिलरी द्वारा एथनोल बनाने के लिए देने वाले चावल की कीमतों को घटाकर 22.50 रुपए प्रति किलो किया।
★ जबकि लागत 39.75 रुपए प्रति किलो है, चावल पर 17.25 रुपए प्रति किलो की सब्सिडी दी जाएगी।
★ सरकार ने एथनोल बनाने के लिए 24 लाख टन चावल किया था आवंटित।
★ यह टेंडर इसलिए भी जारी किया गया कि मक्का पर एथनोल बनाने का दबाव कम हो।
★ 1 टन चावल में से 770 लीटर एथनोल बनता है।
★ 24 लाख टन चावल में 112-113 करोड़ लीटर एथनोल बनने के उम्मीद। यह सब्सिडी 4140 करोड़ रुपए पहुंच सकती है।
★ सरकार का दूसरा लक्ष्य एफसीआई के पास पड़े अतिरिक्त चावल को निकालना भी क्योंकि OMSS के तहत चावल बिक्री बेहद कम और पूल में स्टॉक बेहद अधिक।
★ 1 जनवरी को केंद्रीय पूल में 610 लाख टन चावल का स्टॉक उलब्ध जिस्मेंद धन की मिलिंग आकर चावल मात्रा भी शामिल है। गत वर्ष यही स्टॉक 516.5 लाख टन था।
★ 22.50 रुपए प्रति किलो के चावल पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।
★ विभिन्न राज्यों द्वारा कारपोरेशन के लिए 12 लाख टन चावल की मात्रा 2800 रुपए पर आवंटित की गयी।
★ भारत ब्रांड के तहत चावल की बिक्री 2400 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी।
