एथनोल डिमांड का समर्थन मिलने से मक्का में तेजी जारी

31-Dec-2024 10:09 AM

एथनोल डिमांड का समर्थन मिलने से मक्का में तेजी जारी
★ खरीफ के दौरान मक्का बिजाई व उत्पादन अधिक होगा। रबी सीजन में भी मक्का बिजाई गत वर्ष से अधिक।
★ 2023-24 में मक्का उत्पादन 356.7 लाख टन हुआ।
★ एथनोल में मक्का का इस्तमाल बढ़ने से कीमतों को मिला समर्थन, लम्बे समय से कीमतें ऊंची।
★ खपत को पूरा करने के लिए विदेशों खासकर म्यांमार व यूक्रेन से बड़ी मात्रा में हो रहा है आयात परन्तु उसके बावजूद कीमतें अधिक।
★ मांग का समर्थन मिलने से पिछले ग्रीष्मकालीन सीजन में बिहार मक्का की जोरदार खरीद हुई थी।
★ महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश से भी अच्छी डिमांड निकली।
★ 2023-24 में 55 लाख टन मक्का का इस्तमाल एथनोल बनाने में हुआ।
★ खपत को पूरा करने के लिए 2024-25 में 420-430 लाख टन मक्का की जरुरत।
★ अभी मक्का का उत्पादन 350 लाख टन के आसपास।
★ एथनोल ब्लेंडिंग का टारगेट पूरा करने के लिए सरकार ने मक्का के अलावा चीनी के साथ-साथ चावल के इस्तमाल की भी दी इजाजत।
★ आई ग्रेन इंडिया के अनुसार भविष्य में मक्का की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद।