छोटी इलायची नीलामी

08-Mar-2024 05:51 PM

नई दिल्ली । महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण आज दिल्ली बाजार बंद रहा। लेकिन उत्पादक केन्द्रों पर छोटी इलायची की नीलामी सुचारु रूप से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हुई स्पाइस मोर ट्रेडिंग कम्पनी कुम्भली नीलामी में 48622 किलो की आवक हुई और 47702 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में छोटी इलायची के अधिकतम भाव 1886 रुपए एवं एवरेज भाव 1341 रुपए प्रति किलो बोले गए। एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में अधिकतम भाव 1946 रुपए एवं एवरेज भाव 1530.17 रुपए बोले गए। सूत्रों का कहना है कि सीजन का अंत होने के कारण आगामी दिनों में छोटी इलायची के भाव सुधरने चाहिए।