छोटी इलायची - मंदा नहीं

13-Jun-2024 07:17 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि हाल-फिलहाल छोटी इलायची की कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि नए मालों की आवक 15 जुलाई के पश्चात शुरू होगी।

तब भाव मजबूत रहने के अनुमान लगाएं जा रहे हैं। हालांकि बढ़े भावों पर व्यापार कम हो रहा है। मगर माल की सप्लाई कमजोर होने के कारण अभी धारणा मजबूती की बनी हुई है।

उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ग्रीन हाउस कार्डामम मार्केटिंग इंडियन प्रा० लि० नीलामी में 72473 किलो की आवक हुई और 69534 किलो का व्यापार हुआ।

नीलामी में अधिकतम भाव 3215 रुपए एवं एवरेज भाव 2445.64 रुपए प्रति किलो बोले गए। एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में अधिकतम भाव 3147 रुपए एवं एवरेज भाव 2405.49 रुपए बोले गए थे।