छोटी इलायची में तेजी

25-Dec-2023 07:05 PM

नई दिल्ली । हालांकि क्रिसमस पर्व होने के कारण आज उत्पादक केन्द्रों पर नीलामियां बंद रही। लेकिन दिल्ली बाजार में भाव 20/30 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर बोले गए। सूत्रों का कहना है कि अभी छोटी इलायची के भाव ओर बढ़ सकते हैं।

क्योंकि नववर्ष एवं पोंगल त्यौहार के कारण आगामी दिनों में उत्पादक केन्द्रों पर छोटी इलायची की तुड़ाई का कार्य बाधित रहेगा। जिस कारण से सप्लाई प्रभावित होगी। और कीमतों में भी सुधार होगा।

लेकिन त्यौहारी सीजन समाप्त हो जाने के पश्चात नीलामी केन्द्रों पर आवक का दबाव बनेगा जिस कारण से जनवरी अंत में भाव घटने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।