छोटी इलायची में गिरावट

12-Mar-2024 07:12 PM

नई दिल्ली । निर्यातकों की कमजोर मांग एवं लोकल स्टॉकिस्टों की खरीद भी घटने के कारण विगत एक सप्ताह से छोटी इलायची की कीमतों में गिरावट का दौर चल रहा है। वर्तमान हालात को देखते हुए अभी तेजी की संभावना भी नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि मार्च क्लोजिंग होने के कारण चालू माह के दौरान कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ग्रीन हाउस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्रा० लि० नीलामी में 43056 किलो की आवक हुई और 41675 किलो बोले गए।

नीलामी में अधिकतम भाव 1852 रुपए एवं एवरेज भाव 1264.55 रुपए प्रति किलो बोले गए। एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में अधिकतम भाव 2083 रुपए एवं एवरेज भाव 1418.45 रुपए प्रति किलो बोले गए थे।