छोटी इलायची - बारिश से छोटी इलायची को फायदा
21-May-2024 07:21 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि गत एक सप्ताह से केरल एवं कर्नाटक में हो रही बारिश में छोटी इलायची की जुलाई माह में आने वाली फसल को फायदा हो रहा है।
इस वर्ष देश में छोटी इलायची के दाने की मोटाई अच्छी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि अप्रैल भाव माह में बारिश की कमी होने के कारण छोटी इलायची की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति किलो की तेजी बन गई थी मगर बारिश होने के पश्चात कीमतों में 50/100 रुपए प्रति किलो का मंदा दर्ज किया है।
और आगामी दिनों में भी उत्पादक केन्द्रों पर पर्याप्त बारिश होती है। तो छोटी इलायची की कीमतों में तेजी की संभावना है। अत्यधिक बारिश के चलते फसल को नुकसान हो सकता है और भाव बढ़ सकते हैं।
उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई कार्डमम प्लांटर्स एसो० संदमपरा नीलामी में 20471 किलो की आवक हुई और 19969 किलो का व्यापार हुआ। नीलामी में अधिकतम भाव 2528 रुपए एवं एवरेज भाव 1916.57 रुपए प्रति किलो बोले गए।
दिल्ली बाजार में व्यापार कम रहा भाव भी दबे रहे। सूत्रों का कहना है दिल्ली में चुनाव होने के कारण सभी जिंसों का व्यापार प्रभावित हो रह है। चुनाव के पश्चात व्यापार सुचारु रूप से चलेगा।
