चना: देखा गया सुधार
13-Mar-2026 09:22 AM
चना: देखा गया सुधार
★ शनिवार के मुकाबले बीते दिन गुरुवार तक दिल्ली (राजस्थान लाइन) चना 50 रुपए बढ़कर 5650, कटनी देसी चना 150 रुपए उछलकर 5600 रुपए, मुंबई तंजानिया 100 रुपए बढ़कर 5200, ऑस्ट्रेलिया 125 रुपए उछलकर 5425 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। हालांकि यह कीमतें फरवरी के औसत भाव से कम हैं।
★ देश में चना की नई फसल आनी शुरू, रिकॉर्ड उत्पादन पहुंचने की उम्मीद।
★ मंडियों में भाव अभी भी MSP से नीचे। सरकारी खरीद का मिल सकता है समर्थन, परन्तु भारी आवक बीच-बीच में कीमतों पर असर जरुर डालेगी।ऑस्ट्रेलिया फसल का भी ध्यान में रखें। कुल मिलाकर चना बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
