चीन ने GMO का हवाला देकर भारत की 3 चावल खेप ठुकराईं

25-Mar-2026 10:43 AM

चीन ने GMO का हवाला देकर भारत की 3 चावल खेप ठुकराईं
★ चीन ने भारत से भेजी गई नॉन-बासमती चावल की तीन खेपों को जेनेटिकली मॉडिफाइड (GMO) होने का आरोप लगाकर लौटा दिया है। खास बात यह है कि इन शिपमेंट्स को पहले ही चीनी एजेंसी द्वारा जांचकर मंजूरी दी गई थी।
★ भारत में अभी तक किसी भी GM खाद्य फसल की व्यावसायिक खेती की अनुमति नहीं है, फिर भी चीनी अधिकारियों ने क्लियरेंस के समय आपत्ति उठाई। इससे निर्यातकों में चिंता बढ़ गई है।
★ निर्यातकों ने APEDA और ICAR से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। कंपनियां चाहती हैं कि सरकार आधिकारिक तौर पर यह प्रमाण पत्र जारी करे कि भारत में उगाया जाने वाला चावल नॉन-GMO है।
★ चीन का यह कदम व्यापारिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि वह अन्य देशों से ऐसी मांग नहीं कर रहा है।
★ भारत ने 2024-25 में चीन को करीब 1.8 लाख टन नॉन-बासमती चावल निर्यात किया था, और यह बाजार भले छोटा हो, लेकिन तेजी से बढ़ता हुआ माना जाता है।