Home News
14-Nov-2026 04:19 PM
लन्दन। इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) ने 2026-27 के दौरान चीनी का वैश्विक उत्पादन 2025-26 सीजन के मुकाबले 1 प्रतिशत गिरकर 1801 लाख टन रह जाने का अनुमान लगाया है जो इसकी कुल वैश्विक मांग एवं खपत से 2 लाख टन कम है। इसके फलस्वरूप चीनी की मांग एवं आपूर्ति का समीकरण जटिल रहने तथा कीमत मजबूत होने की संभावना है। भारत और थाईलैंड जैसे अग्रणी उत्पादक देशों में अल नीनो के अभाव से गन्ना एवं चीनी का उत्पादन कम होने का अनुमान है।
हालांकि कुछ विशेष कारणों से न्यूयार्क एवं लन्दन एक्सचेंज में मार्च अनुबंध के लिए चीनी के वायदा मूल्य में नरमी आ गई थी मगर 13 नवम्बर को यह पुनः सुधर गया। न्यूयार्क एक्सचेंज में कच्ची चीनी (रॉ शुगर) का वायदा भाव 0.19 सेंट 11.04 प्रतिशत सुधर गया और लंदन एक्सचेंज में सफेद चीनी का वायदा मूल्य 6.20 डॉलर प्रति टन (1.20 प्रतिशत) बढ़ गया।
दुनिया में चीनी के सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश- ब्राजील की मुद्रा- रियाल की विनिमय दर पहले मजबूत हो गई थी मगर 13 नवम्बर को घटकर 17 माह के नीचले स्तर पर आ गई। इससे ब्राजीलियन चीनी के निर्यात में वृद्धि की संभावना पैदा हो गई। भारत संसार में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा थाईलैंड दूसरा सबसे प्रमुख निर्यातक देश है। इन दोनों देशों में गन्ना की फसल को इस बार प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है।