चना की पैदावार में 6 लाख टन से अधिक की वृद्धि का अनुमान
11-Mar-2026 06:00 PM
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 2025-26 के वर्तमान रबी सीजन में चना का घरेलू उत्पादन बढ़कर 117.92 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया है जो 2024-25 सीजन के उत्पादन 114.14 लाख टन से 6.78 लाख टन ज्यादा है।
आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इससे पूर्व 2023-24 के सीजन में 110.39 लाख टन, 2021-23 में 122.67 लाख टन तथा 2021-22 के सीजन में 135.44 लाख टन चना का घरेलू उत्पादन हुआ था।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2024-25 के रबी सीजन में राष्ट्रीय स्तर पर चना का कुल उत्पादन क्षेत्र 91.22 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा था
जो 2025-26 सीजन के दौरान 4.66 लाख हेक्टेयर बढ़कर 95.88 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। चना की औसत उपज दर में भी कुछ सुधार आने के आसार हैं।
