चना की कीमतों में उठा-पटक जारी
03-Jan-2025 10:21 AM
चना की कीमतों में उठा-पटक जारी
★ ऑस्ट्रेलिया से आने लगे कई जहाज।
★ इस सप्ताह पोर्ट पर 2 वेसल जिसमें करीब 30-30 हजार टन चना है पहुंचेगा।
★ इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से आना कई वेसल भी भारत के लिए हो रहा है रवाना।
★ ऑस्ट्रेलिया के किसान 31 मार्च 2025 तक शिपमेंट पहुंचाने/BL डेट के लिए अधिक से अधिक मात्रा में निर्यात करना चाह रहे हैं।
★ मसूर मटर के मुकाबले चना फसल डंकी जल्दी हो जाती है जिससे किसान इसकी स्टॉकिंग में परहेज करते हैं।
★ पूरी उम्मीद है कि 31 मार्च 2025 के बाद देसी चना आयात जारी रह सकता है।
★ बड़ी मात्रा में मटर आयात होने के बाद सबसे अधिक असर चना की खपत पर पड़ा।
★ इस वर्ष बिजाई गत वर्ष से कम रहने की उम्मीद परन्तु उत्पादकता अच्छी आ सकती है।
★ चना MSP 5650 रुपए प्रति क्विंटल। सबसे बड़े उत्पादक राज्य राजस्थान में जोधपुर चना के भाव कल 6050 रुपए व बीकानेर में 6300 रुपए पर बिका।
★ नई फसल आने तक कीमतें MSP से नीचे आ सकती हैं।
★ सरकार जरुर चाहेगी कि केंद्रीय पूल में दलहनों का स्टॉक बने खासकर चना का क्योंकि चना का उत्पादन सभी दलहनों का लगभग 40% है।
★ मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने, ऑस्ट्रेलिया से नए वेसल निकलने व दालों की कमजोर मांग को देखते तेजी में व्यापार न करें।
★ भविष्य में चना बाजार में विशेष तेजी की सम्भावना कम।
