चालू चीनी सीजन में उत्पादन में कमी आने की आशंका
03-Jan-2025 09:02 AM
चालू चीनी सीजन में उत्पादन में कमी आने की आशंका
★ इस्मा ने अभी हाल ही में रिपोर्ट में अक्टूबर से शुरू हुए सीजन में 31 दिसंबर तक 95.4 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान दिया, यह उत्पादन गत वर्ष से 15.6% (गत वर्ष 111.3 लाख टन) कम।
★ चालू सीजन में एथनोल के लिए इस्तमाल की जाने वाली चीनी की खपत 40 लाख टन पहुंच सकती है जो गत वर्ष 21.5 लाख टन थी।
★ मिलों की संख्या में भी देखी गयी गिरावट।
★ उत्तर प्रदेश में पहले तीन महीनों में चीनी उत्पादन 32.8 लाख टन पहुंचा, जो गत वर्ष 34.5 लाख टन था। महाराष्ट्र में उत्पादन गत वर्ष के 38.2 लाख टन से घटकर 30, कर्नाटक में गत वर्ष के 24.9 लाख टन से घटकर 20.4 लाख टन रहा।
★ पहले अनुमान में इस्मा ने 333 लाख टन का दिया था अनुमान जिसमें एथनोल के लिए इस्तमाल की जाने वाली चीनी भी शामिल हैं।
★ 2024-25 में चीनी की खपत 280 लाख टन संभावित जो गत वर्ष 291 लाख टन थी।
★ पहले 4 महीनों में चीनी बिक्री कोटा गत वर्ष से 7 लाख टन कम दिया गया।
★ पहले 4 महीने में उपभोक्ता मंत्रालय ने 92 लाख टन का कोटा दिया।
★ इस्मा के अनुसार फरवरी से सितम्बर तक 188 लाख टन का कोटा जारी हो सकता है।
