बांधों-जलाशयों में पानी के स्टॉक में भारी गिरावट

20-Mar-2026 11:06 AM

नई दिल्ली। देश के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं या नगण्य होने से बांधों-जलाशयों में पानी का स्टॉक घटकर चिंताजनक स्तर तक नीचे आ गया है।

केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि देश के 166 प्रमुख बांधों-जलाशयों में कुल 94.063 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) पानी का स्टॉक बचा हुआ है जो उसकी कुल भंडारण क्षमता 183.565 बीसीएम का महज 51 प्रतिशत है। 

इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि करीब 40 प्रतिशत जलाशय में पानी का स्टॉक घटकर 50 प्रतिशत से नीचे आ गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों से ज्ञात होता है कि देश के जिन 726 जिलों से मौसम सम्बन्धी आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं उसमें से 78 प्रतिशत जिलों में 1 से 16 मार्च के दौरान वर्षा नहीं या नगण्य हुई।

इसी तरह देश के 70 प्रतिशत से अधिक भाग में चालू वहां के आरम्भ से अब तक वर्षा का अभाव देखा गया। हालांकि 16 मार्च से देश के कई भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है लेकिन इससे जल स्तर में ज्यादा इजाफा होने में संदेह है।