आई- ग्रेन इंडिया एक्लूसिव गेहूं क्रॉप रिपोर्ट: बारिश और खराब मौसम के बीच गेहूं फसल की स्थिति: क्षेत्रवार रिपोर्ट
20-Mar-2026 12:43 PM
आई- ग्रेन इंडिया एक्लूसिव गेहूं क्रॉप रिपोर्ट: बारिश और खराब मौसम के बीच गेहूं फसल की स्थिति: क्षेत्रवार रिपोर्ट
बुलंदशहर / गौतमबुद्ध नगर
पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाएं
कई जगहों पर खड़ी फसल गिरी (लॉजिंग)
उत्पादन पर असर की आशंका
~~~~~~
शाहजहांपुर
फसल की स्थिति अच्छी और संतोषजनक
हल्की बूंदाबांदी जारी, मौसम खराब
बुवाई 10–15% अधिक
कटाई में लगभग 10 दिन शेष
मौसम बिगड़ने पर नुकसान की आशंका
~~~~~~
इटावा
फसल की स्थिति सामान्य और अच्छी
हल्की बारिश, अभी कोई बड़ा नुकसान नहीं
बुवाई ~10% अधिक
कटाई शुरू होने में ~10 दिन
~~~~~~
अलीगढ़
फसल सुरक्षित, कोई नुकसान नहीं
हल्की बूंदाबांदी जारी
बुवाई ~10% अधिक
कटाई में ~10 दिन शेष
~~~~~~
बूंदी (राजस्थान)
फसल सामान्य, लेकिन कुछ जगह बारिश से नुकसान
कटी हुई फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका
बुवाई 10–15% अधिक
5–10% कटाई पूरी
मंडी में सरकारी खरीद शुरू, आवक बढ़ने की उम्मीद
~~~~~~
तिलहर
फसल अच्छी, पर हल्का नुकसान शुरू
लगातार नमी से दानों के रंग बदलने (डिसकलर) का खतरा
बुवाई 10–15% अधिक
कटाई मौसम के कारण रुकी हुई
~~~~~~
कौशांबी
फसल की स्थिति अच्छी और संतोषजनक
विकास सामान्य, किसानों में सकारात्मक माहौल
बुवाई 10–15% अधिक
उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद
~~~~~~
बहराइच
फसल अच्छी, बुवाई ~15% अधिक
तेज बारिश के बाद नुकसान की आशंका
हवा नहीं चलने से गिरने का खतरा कम
वास्तविक असर का आकलन आने वाले दिनों में
~~~~~~
कोटा (राजस्थान)
फसल की स्थिति अच्छी
बुवाई ~15% अधिक
मौसम खराब, बारिश की संभावना
~~~~~~
ज्यादातर क्षेत्रों में गेहूं की फसल अभी ठीक स्थिति में है और बुवाई भी पिछले साल से अधिक रही है, जिससे उत्पादन के संकेत सकारात्मक हैं।
हालांकि, लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण लॉजिंग, गुणवत्ता गिरावट और कटाई में देरी का खतरा बढ़ गया है। आने वाले 7–10 दिन फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे।
