बादामगिरी मजबूत रही
25-Dec-2023 07:08 PM
नई दिल्ली । आज बादामगिरी की कीमतें मजबूती के साथ बोली गई हैं। सूत्रों का कहना है भारतीय बाजारों में मांग का अभाव बना रहने के कारण विगत कुछ समय से बादामगिरी के भाव दबे हुए है।
लेकिन सुना गया है कि गिरते भावों के कारण आयातकों ने दिसंबर माह के दौरान बादाम आयातक के सौदे कम मात्रा में किए है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2022 में बादाम आयात के सौदे 1050 कंटेनर के किए गए थे।
नवम्बर 2023 में बादाम आयात के 1204 कंटेनर का व्यापार हुआ है। आयातक कम रहने की संभावना के चलते आगामी दिनों में बादामगिरी के भाव मजबूत रहने के अनुमान लगाये जा रहे हैं।
