बदामगिरी में तेजी : काजू मजबूत

04-Jun-2024 08:00 PM

नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। आज स्थानीय सूखा मेवा बाजार में बादामगिरी की कीमतें तेजी के साथ बोली गई। सूत्रों का कहना है कि डॉलर की मजबूती के कारण आयात पड़ते ऊंचे भावों पर लग रहे हैं।

इसके अलावा संभावना व्यक्त की जा रही है कि मई माह के दौरान आयातकों के बादाम आयात सौदे कम मात्रा में किए है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 के दौरान बादाम के आयात सौदे 1042 कंटेनर के किए गए थे। आयात घटने के समाचारों में आज बादामगिरी अमेरिकन के दाम 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए हैं। 

बढ़े भावों पर हालांकि काजू में व्यापार कम हो रहा है। क्योंकि माल की कमी होने के कारण स्टॉकिस्ट भाव घटाकर बिकवाली नहीं कर रहा है। जिस कारण से भाव अपने पूर्व स्तर पर मजबूती के साथ बोले गए। 

बढ़े भावों पर हालांकि काजू में व्यापार कम हो रहा है। क्योंकि माल की कमी होने के कारण स्टॉकिस्ट भाव घटाकर बिकवाली नहीं कर रहा है। जिस कारण से भाव अपने पूर्व स्तर पर मजबूती के साथ बोले गए। धारणा मंदे की नहीं है।

क्योंकि आयात कम मात्रा में हो रहा है। उल्लेखनीय है आयात घटने के कारण मई माह के दौरान काजू के दाम 50/75 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए थे। हाल-फिलहाल मंदे की संभावना नहीं है।