बादाम- आयात अधिक

13-Mar-2026 06:35 PM

नौ माह के पश्चात बादाम के आयात में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अप्रैल- 2025 में 1454 कंटेनर का आयात किया गया था।

जबकि फरवरी-2025 में आयात 1310 कंटेनर का हुआ है जोकि 9 माह के पश्चात सर्वाधिक आयात किया गया है। फरवरी- 2025 में आयात केवल 810 कंटेनर का रहा था।

जबकि जनवरी-2026 में आयात 1234 कंटेनर का किया गया था। आयात अधिक होने के बावजूद हाजिर में बादामगिरी के भाव मजबूत बने हुए हैं।

वर्तमान में दिल्ली बाजार में बादामगिरी के दाम 835/840 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि मिडिल ईस्ट देशों में युद्ध के चलते मार्च माह के दौरान आयात में कमी आने की संभावना है। जिस कारण से स्टॉकिस्ट भाव घटाकर बिकवाल नहीं है।