बारिश न होने से छोटी इलायची तेज
08-Apr-2024 07:35 PM
नई दिल्ली । विगत एक पखवाड़े से छोटे इलायची की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि उत्पादक राज्यों में बारिश की कमी होने के कारण आने वाली जुलाई माह की फसल प्रभावित होने की संभावना बन गई है।
इसके अलावा सीजन का अंत होने के कारण नीलामी केन्द्रों पर आवक भी घट गई है। जिस कारण से गत 10/15 दिनों के दौरान छोटी इलायची के भाव 150/200 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है।
अगर बारिश नहीं होती है तो अभी कीमतों में ओर तेजी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई ट्रेडिशनल कार्डमम प्रोड्यूसर्स कम्पनी नीलामी में 43424 किलो की आवक हुई और 41140 किलो का व्यापार हुआ। नीलामी में अधिकतम भाव 2534 एवं एवरेज भाव 1794.54 रुपए बोले गए।
