ब्राजील के उत्तरी क्षेत्र में गन्ना की क्रशिंग 9.4 प्रतिशत घटी
29-Dec-2025 12:35 PM
साओ पाउलो। लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील में 90 प्रतिशत चीनी का उत्पादन मध्य दक्षिणी क्षेत्र में तथा शेष 10 प्रतिशत का उत्पादन उत्तरी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में होता है। चालू मार्केटिंग सीजन के दौरान 30 नवम्बर 2025 तक उत्तरी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र में गन्ना की कुल क्रशिंग घटकर 325 लाख टन पर अटक गई जो गत वर्ष की समान अवधि की क्रशिंग से 9.4 प्रतिशत कम रही।
एक टन गन्ना का क्रशिंग होने का अनुमान लगाया गया था जिसमें से नवम्बर तक 50 प्रतिशत से कुछ अधिक मात्रा की ही क्रशिंग संभव हो सकी। इस क्षेत्र में गन्ना क्रशिंग का सीजन अप्रैल 2025 में आरंभ हुआ जो मार्च 2026 तक जारी रहेगी।
उद्योग संगठन के अनुसार गन्ना की क्रशिंग में गिरावट आने का प्रमुख कारण कुछ ढांचागत कमजोर एवं अल्प कालीन चुनौतियां हैं।
इस क्षेत्र में मौसम की हालत काफी हद तक प्रतिकूल बनी रही और फसल को भारी वर्षा एवं भयंकर बाढ़ के प्रकोप का भी सामना करना पड़ा।
उपलब्ध आंकड़ों से इस बार गन्ना के कमजोर उत्पादन का संकेत मिलता है और कम माल की आपूर्ति होने से नवम्बर में इसकी क्रशिंग ज्यादा प्रभावित हुई।
संगठन के मुताबिक गत वर्ष की तुलना में अप्रैल-नवम्बर 2025 के दौरान देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में गन्ना की क्रशिंग 9.1 प्रतिशत गिरकर 261 लाख टन तथा उत्तरी भाग में 10.9 प्रतिशत घटकर 63 लाख टन पर अटक गई।
इसमें से अधिकांश गन्ना का उपयोग एथनॉल निर्माण में किया गया जिससे चीनी का उत्पादन 24 प्रतिशत लुढ़ककर 16.60 लाख टन रह गया। एथनॉल का उत्पादन भी 7.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.38 अरब लीटर तक ही पहुंच सका।
