बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट

16-Dec-2023 07:00 PM

नई दिल्ली। मटर का आयात खोले जाने से चना में स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ी। बिकवाली बढ़ने व मांग ठंडी पड़ने से इस साप्ताह भी चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल व बेसन में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलर्स चना की खरीदी मांग अनुरूप कर रहे है। बाजार में इस समय नैफेड चना की उपलब्धता बनी हुई है।

जिससे चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।15 दिसंबर तक देश में चना की बिजाई 88.48 लाख हेकटेयर में गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 9.53 लाख हेकटेयर कम है। ग्राहकी का अभाव बना रहने से  दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6000/6025 रुपए व राजस्थान लाइन 6075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
देसी चना की गिरावट के असर से आयातित चना में इस सप्ताह लिवाली सुस्त रही। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह मुंबई पोर्ट चना में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व स्थानीय दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5500 रुपए जयपुर 6050/6100 रुपए बीकानेर 5800 रुपए व किशनगढ़ 5000/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बना रहने व कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की मंदा दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/5950 रुपए लातुर 5600/5700 रुपए,अकोला 5875/5900 रुपए नागपुर 5850 रुपए उदगीर 5500/5700 रुपए जलगांव 5900/6300 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने व बिकवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5600/5800 रुपए बीना 5500/5750 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए कटनी 5900/6000 रुपए व इंदौर 5800/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक 
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5800/6250 रुपए बीदर 5211/5669 रुपए गदग 5259/5686 रुपए व हुबली 5274/5746 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस सप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
चना दाल 
चना की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6875/7000 रुपए भाटापरा 6950/7100 रुपए कटनी 7200 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7000 रुपए इंदौर 7000 रुपए व कानपुर 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।