बाजरा- माल की कमी से तेजी

21-May-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । बाजरे की फसल आने में अभी पूरा चार पांच महीने का समय बाकी है। गर्मी वाला बाजार एक डेढ़ महीने बाद आएगा, उससे पहले इसकी बिजाई अनुकूल नहीं है।

दूसरी ओर हेरा फेरी का जो बाजरा यहां आ रहा था, वह आना कम हो गया, जिससे उत्पादक मंडियों से मोली बरवाला पहुंच के लिए 100 रुपए बढ़कर पिछले सप्ताह बोले गए तथा अभी और बाजार बढ़ने के आसार बन गये है।

मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2200 बिका था, उसके भाव 2400/2450 रुपए हो गये। उत्तर प्रदेश की मंडियों में जहांगीराबाद बाजरा भाव 1970 रुपए, बहजोई 2050 रुपए,

डिबाई 2200 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। राजस्थान के जोधपुर बाजरा बिल्टी भाव 2500/2600 रुपए, जयपुर मंडी भाव 2200 रुपए बिक रहा है।