बेहतर निर्यात प्रदर्शन के बावजूद कनाडा में काबुली चना का भारी स्टॉक
09-Apr-2026 08:55 PM
विनीपेग। कनाडा में 2025-26 सीजन के दौरान काबुली चना का उत्पादन तेजी से बढ़कर काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया कुछ पिछला स्टॉक भी मौजूद था जिससे इसकी कुल उपलब्धता में भारी वृद्धि हो गई।
यद्यपि निर्यात प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर चल रहा है लेकिन फिर भी वहां इसका भारी-भरकम स्टॉक मौजूद है और चालू मार्केटिंग सीजन के अंत तक बकाया स्टॉक का स्तर काफी ऊंचा रहेगा।
आपूर्ति एवं उपलब्धता की सुगम स्थिति को देखते हुए खरीदार काबुली चना के लिए ऊंची बोली नहीं लगा रहे हैं जिससे इसका भाव लम्बे समय से एक निश्चित जमा में स्थिर बना हुआ है।
पश्चिमी कनाडा की मंडियों में स्टैंडर्ड साइज के नंबर 2 ग्रेड वाले काबुली चना का एफओबी फार्म मूल्य 26-27 सेंट प्रति पौंड चल रहा है जबकि इसे हल्की क्वालिटी के माल का दाम नीचे है।
भारी-भरकम स्टॉक के कारण कनाडा के किसान काबुली चना की बिजाई के प्रति दुविधा में फंसे हुए हैं जबकि बिजाई शीघ्र ही आरंभ होने वाली है।
