बांग्लादेश सरकार ने 13 लाख टन चावल, गेहूं आयात की दी अनुमति
23-Jan-2025 08:26 AM
बांग्लादेश सरकार ने 13 लाख टन चावल, गेहूं आयात की दी अनुमति
★ चावल उत्पादन घटने के कारण आयात बढ़ाया गया।
★ 2025 चावल की डिमांड 278 लाख टन व गेहूं की 73 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ 1 जुलाई से 31 जनवरी तक 45.47 लाख टन गेहूं व चावल का हुआ वितरण।
★ 22 जनवरी को बांग्लादेश में केवल 9 लाख टन चावल और 3.8 लाख टन गेहूं का स्टॉक बचा।
★ चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 3 लाख टन चावल भारत से और 1 लाख टन म्यांमार से आयात करने की दी थी मंजूरी।
★ 22 जनवरी तक भारत से 57,362 टन म्यांमार से 27 हजार टन चावल आयात किया गया इसके अलावा पाकिस्तान से 50 हजार टन चावल खरीद का एग्रीमेंट भी साइन हुआ।
★ चावल पर ड्यूटी घटाए जाने के बावजूद 31 जनवरी तक केवल 2.34 लाख टन आयात किया गया जबकि मंजूरी 14.81 लाख टन की थी।
