बढ़ेंगे छोटी इलायची के भाव

04-Apr-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । हाल ही में छोटी इलायची की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर बारिश नहीं हो रही है। मगर सूत्रों का कहना है कि अगर बारिश हो भी जाती है तो भी वर्तमान कीमतों में अब गिरावट नहीं आएगी।

क्योंकि सीजन का अंत होने के कारण नीलामी केन्द्रों पर अच्छी क्वालिटी के मालों की  आवक कम घट गई है। रमजान के पश्चात निर्यात मांग में भी वृद्धि होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

जिस कारण से आगामी दिनों में तेजी रहने के आसार हैं। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई हैदर सिस्टम लि० नीलामी में 47376 किलो की आवक हुई और 45230 किलो का व्यापार हुआ। नीलामी में अधिकतम भाव 2042 रुपए एवं एवरेज भाव 1651.29 रुपए प्रति किलो बोले गए।